Report by : Paras Bisht
Published at :
सीएम का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता साहू घर में नजरबंद

यूथ कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे पर वापस जाओ के लिए नारे

हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में सीएम के हल्द्वानी दौरे का काले झंडे दिखाकर विरोध की तैयारी कर रहे थे। विरोध को रोकने के लिये भारी पुलिस फोर्स ने राजपुरा में हेमन्त साहू के आवास कार्यालय को छवानी में तब्दील कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कार्यकर्ताओं को हाऊस आरेस्ट करने के लिये पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वापस जाओ पुलिस का सहारा लेना बंद करो, युवाओं को रोजगार दो प्राइवेट स्कूलों की लूट से राहत दो के जमकर नारे लगाए।
इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहाँ सरकार का पब्लिक स्कूलों किताब माफियों मोटे प्रिंटिंग प्रेस वालों से गहरा गठजोड़ है जिससे गरीब आदमी का जीना मुश्किल हो गया एनसीआरटी की बुकों के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है नौनिहालों के यूनिफॉर्म व बैग में भारी कमीशन बजी का खेल चल रहा है
इसके अलावा युवा बढ़ती बेरोजगारी  भर्ती घोटाले पेपर लीक बिजली पानी के मूल्यों में भारी इज़ाफ़ा होने से जनता परेशान है मुख्यमंत्री का जनता के हितों से कोई सरोकार नही है। युवा नेता सचिन राठौर सन्दीप भैसोड़ा ने मुख्यमंत्री को हवाई दौरे बन्द कर जनता की परेशानियों से निपटने के ठोस कदम उठाने चाहियें। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मोनू चौहान मयंक गोस्वामी गोपाल शर्मा विकास यादव मनोज कश्यप आशु बाल्मिकी मोहित बाल्मिकी रितिक आर्या आदि थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›