Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सीएम धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्य के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो में काले झंडे दिखाकर अंकिता भंडारी को न्याय दो के पोस्टर दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा भाजपा ने आदर्श आचार सहिता के नियमों की धजिया उड़ा दी है चुनाव के समय पूरा शहर पोस्टर से भर दिया है। आचार संहिता का पूर्ण उलंघन कर रही है  सीएम को जनहित में कोई ध्यान नही है।
मीमाँशा आर्य ने कहा कि प्रदेश की बेटी को जो न्याय नहीं दिलारहे है इसका जवाब उन्हे महिलाएं चुनाव में देगी।
विरोध प्रदर्शन में दर्जन भर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदर्शन करने वालों में मीमांशा आर्य , हेमंत साहू, मंजू दानू, आरती पपोला, सुमित कुमार, कमलेश आर्य, संजय जोशी, प्रीति आर्य, नवाज खान, प्रभात पाल, आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन कब्जाने के मामले में सीबीआइ ने देहरादून के नामी उद्योगपति सुधीर विंडलास सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement