Connect with us

हरिद्वार

गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किया गया गरीब कन्या के विवाह में सहयोग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सेवा और समर्पण के साथ निराश्रित वर्ग की सहायता करना ट्रस्ट का उद्देश्य:- कमल खड़का

हरिद्वार। जनकल्याण एवं सेवा कार्य के लिए समर्पित गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा एक गरीब कन्या के विवाह में सहयोग प्रदान किया गया और दंपत्ति को आशीर्वाद देकर उनका विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि निराश्रित वर्ग की सेवा के लिए हम सभी को अपने सामर्थ्य अनुसार सहयोग प्रदान करना चाहिए। मिलजुल कर ही समाज को कठिनाइयों से मुक्त किया जा सकता है। ट्रस्ट के माध्यम से गरीब कन्याओं का विवाह, गरीबों को राशन वितरण और समय-समय पर गर्म वस्त्र और कंबल आदि का वितरण भी किया जाता है। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट अपने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के निराश्रित वर्ग तक सहायता पहुंचा रहा है। और आगे भी अनेक सेवा प्रकल्प चलाकर ट्रस्ट समाज को इसका लाभ पहुंचाएगा। सन्नी वर्मा एवं नितिन श्रोत्रिय ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति समाज सेवा में अपना सहयोग प्रदान कर सकता है। समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचाना ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। हम सभी को आगे आकर गरीब असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। तभी एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। लोकनाथ सुवेदी एवं लक्ष्मण ओझा ने कहा कि गरीब निराश्रित लोगों की मदद करने से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। और मन को शांति मिलती है। सेवा कार्यों से व्यक्ति को सहस्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट लगातार अपने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को लाभ पहुंचा रहा है। हम सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। और आशा करते हैं कि ट्रस्ट भविष्य में भी समाज के प्रत्येक गरीब व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का कार्य करता रहेगा। सहयोग करने वालों में राजकुमार सोनी, योगेश सोनी, सचिन शर्मा सरदार, प्रकाश रूवाली, अशोक शर्मा, हरीश कुमार, बाबू सिंह, गीता देवी, मीनाक्षी राजपूत, रानी राजपूत, जिया, अमित शर्मा, सपना आदि शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement