Report by : CWN Desk
Published at :
इंस्टाग्राम पर रील बनाओ और इनाम पाओ, युवाओं को चुनाव से जोड़ने की पहल

मतदान जागरूकता संबंधी रील बनाकर सीईओ को टैग करनी होगी
देहरादून
। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने युवाओं को चुनाव से जोड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर अभियान शुरू किया है। इसके तहत मतदान जागरूकता संबंधी रील बनाकर सीईओ को टैग करने वालों को चुनाव आयोग की ओर से 500 से 1000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, युवाओं को मतदान से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए ये शुरुआत की गई है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है। जागरूकता अभियान के तहत मतदान जागरूकता संबंधी रील बनानी है।
इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को टैग करते हुए पोस्ट करनी है। अपनी रील में हैशटैग #instareel, #CEOUttarakhand, #electionreelcomparison हैशटैग जरूर लिखें। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम उन्हें पुरस्कृत करेगी और पुरस्कार स्वरूप 500 से 1000 रुपये इनाम दिया जाएगा।
अगर आप अपने प्रत्याशी की पूरी जानकारी देखना चाहते हैं, तो इसके लिए प्ले स्टोर से Know Your Candidate एप को डाउनलोड कर लें। इस पर सभी उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि व अन्य विवरण आसान से देख सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›