Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधामों में दर्शन के लिए दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अब श्रद्धालु ऋषिकेश और हरिद्वार स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर से सीधे रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे

देहरादून। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधामों में दर्शन के लिए दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त होने का आदेश जारी कर दिया है। अब श्रद्धालु ऋषिकेश और हरिद्वार स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर में खुद उपस्थित होकर सीधे रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों एक बैठक में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की सीमा खत्म करने के निर्देश दिए थे।
गढ़वाल आयुक्त जो चारधाम यात्रा प्रशासन के अध्यक्ष भी हैं के मुताबिक, वर्तमान में चारों धामों में भीड़ सामान्य हो चुकी है। जनहित में यह निर्णय लिया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारो धामों के दर्शन के लिए निर्धारित कोटा समाप्त कर दिया जाए।
गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष चारधाम यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान एक महीने में 12,35,517 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस वर्ष 19,64,912 श्रद्धालु दर्शन के आ चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement