Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

पौड़ी जोगियाना में कैम्प में जिंदा दफन पांचों पर्यटकों के शव बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

14 अगस्त को भूस्खलन की चपेट में आ गया था कैम्प, एसडीआरएफ लगातार चला रही थी सर्चिंग अभियान

पौड़ी। 14 अगस्त को ग्राम जोगियाना, मोहनचट्टी में अतिवृष्टि से भूस्खलन होने पर नाईट लाइफ पैराडाइज कैम्प में कुछ लोगों के दबे होने की घटना में श्रीमती श्वेता चौबे, SSP पौड़ी के दिशानिर्देशन में स्थानीय पुलिस व SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
कल तक SDRF द्वारा घटनास्थल पर गहन सर्चिंग करते हुए मलबे में दबे हुए 03 शवों को बरामद कर लिया गया था तथा अन्य की खोजबीन हेतु सर्चिंग ऑपरेशन निरंतर जारी था।
आज दिनाँक 16 अगस्त को इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा पुनः प्रातः से ही युद्ध स्तर पर एडवांस सर्चिंग उपकरणों के साथ घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए 02 शव बरामद कर लिये गए है। मोहनचट्टी में वर्तमान समय तक सर्चिंग के दौरान कुल 05 शव बरामद कर लिए गए है *जिनका विवरण निम्न प्रकार है:-
1. कमल वर्मा s/o स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा उम्र 36 वर्ष r/o थानेसर, जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा। 
2. निशा वर्मा w/o कमल वर्मा उम्र 32 वर्ष, निवासी- उपरोक्त।
3. विशाल उर्फ मोंटी उम्र 24 वर्ष r/o उपरोक्त

यह भी पढ़ें 👉  गोपेश्वर में शराब पीकर हंगामा करने पर दो पुलिसकर्मी समेत तीन गिरफ्तार, एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

आज बरामद किए गए शव:-
4. निशांत वर्मा s/o रवि वर्मा उम्र 18 वर्ष r/o सेक्टर चार हाउस नंबर 1756 ps थानेसर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा
5. निर्मित वर्मा s/o कमल वर्मा 9 वर्ष r/o उपरोक्त

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement