Connect with us

हल्द्वानी

लालकुआं: टुकटुक में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं रेलवे स्टेशन तिराहे पर टुकटुक चालक मुकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर जताई हत्या की आशंका। पुलिस ने शुरू की जांच।

लालकुआं: जनपद नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वीआईपी कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार शुक्रवार को अपने टुकटुक के भीतर अचेत अवस्था में पाया गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
स्टेशन तिराहे पर अचेत मिला मुकेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेशे से टुकटुक चालक मुकेश कुमार (25 वर्ष) शुक्रवार सुबह लालकुआं रेलवे स्टेशन तिराहे पर अपने वाहन के भीतर ही बेसुध पड़ा मिला। स्थानीय लोग और अन्य चालक उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मुकेश के चार भाई और दो बहनें हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम
सूचना मिलते ही महिला उप निरीक्षक वंदना चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब शुक्रवार देर शाम मृतक के परिजनों ने लालकुआं कोतवाली पहुँचकर मुकेश की हत्या का शक जाहिर किया। परिजनों का आरोप है कि मुकेश की मौत सामान्य नहीं है और इसके पीछे किसी गहरी साजिश की आशंका है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
> “परिजनों की ओर से मिली शिकायत को दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” – ब्रजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लालकुआं

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement