Report by : CWN Desk
Published at :
ताई के अंतिम संस्कार में गए 3 सगे भाइयों की डूबने से मौत

गोताखोरों ने करीब एक घंटे बाद रामगंगा से निकाले शव, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए तीन सगे भाई रामगंगा में बह गए। काफी देर तक हुई तलाश के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया शाहपुर निवासी कमला देवी पत्नी ग्रीश पाल की अंत्येष्टि में शामिल होने ग्रीश पाल के छोटे भाई दिनेश के बेटे रोहित, सोहित और भूपेंद्र रामगंगा में गए थे। दोपहर के समय तीनों स्नान करते समय गंगा में बह गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों ने करीब एक घंटे बाद सोहित के शव को बाहर निकाला। बाद में दोनों भाइयों को बाहर निकाला गया। परिजन उन्हे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में मातम पसर गया है। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›