Connect with us

उत्तर प्रदेश

अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्कूल की छुट्टी के बाद नहाने तालाब में गए थे बच्चे, परिवारों में मचा कोहराम

शनिवार दोपहर को एक स्कूल के 4 छात्र अमृत सरोवर तालाब में नहाने वक्त डूब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को बाहर निकाला और अस्पताल में डॉक्टर्स ने चारों छात्रो को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र की है।
नर्वल तहसील परिसर में अमृत सरोवर तालाब है। शनिवार को एसडी मेमोरियल स्कूल में पढ़ने वाले 5 छात्र छुट्टी के बाद साइकिल से पास में बने अमृत सरोवर तालाब मैं नहाने पहुंचे। जबकि एक बाहर ही बैठा रहा जैसे ही चारों तालाब में नहाने उतरे तो एक-एक कर चारों डूबने लगे, बाहर बैठे छात्र की चीखपुकार पर बाहर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को आधे घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकलवाया और पास के ही पीएचसी में इलाज के लिए भेजा जहां पर गंभीर हालत में चारों को काशीराम ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया वहां पहुँचते ही डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. वही डूबने वाले छात्रों में सक्षम,अभय,दिव्यांशु और कृष्णा है.अपने बच्चो के मौत की सूचना पर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया है।
घटना की सूचना पर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड समेत भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया जहां पर उन्होंने घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायज़ा लिया , डीएम ने घटना को दुखद बताते हुए परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है,फिलहाल चारों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आलाधिकारियो को निर्देशित किया कि गया है कि इस घटना की गहनता से जांच की जाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement