Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून के यूट्यूबर की लिव इन पार्टनर के साथ सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत

लॉज के कमरे में पुरुष और महिला सिपाही के शव मिलने से मची खलबली
प्रयागराज। एक लॉज के कमरे में सिपाही राजेश वैष्णव और प्रिया तिवारी के शव मिलने से खलबली मच गई। 
मथुरा के भगोरी थाना स्थित धनीपुरा गांव निवासी 27 वर्षीय राजेश वर्ष 2019 बैच का सिपाही था। उसकी शादी हो चुकी थी, जबकि कानपुर के नौबस्ता स्थित महरिया चौराहा निवासी 25 वर्षीय प्रिया वर्ष 2020 बैच की सिपाही थी। 
प्रिया शाहगंज क्षेत्र के मिनहाजपुर मोहल्ले में लॉज में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। मंगलवार शाम राजेश ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो सहकर्मियों ने उसे फोन किया। फोन उठा नहीं तो एक सिपाही कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद था। आवाज लगाने पर कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से देखा तो सिपाही फंदे पर लटक रहा था। बेड पर महिला का शव पड़ा था। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि सिपाही राजेश ने आत्महत्या की है, जबकि महिला सिपाही की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ स्पष्ट होगा। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›