Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर उपद्रवियों ने किया पथराव

आज से ट्रेन शुरू, सप्ताह में छह दिन चलेगी और 7 स्टेशनों पर रुकेगी
देहरादून। दिल्ली के बाद अब देहरादून और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आज यानी मंगलवार से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल उद्घाटन के बाद देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना हुई। सप्ताह में छह दिन चलने वाली लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस आठ घंटे 20 मिनट में यह सफर पूरा करेगी। जबकि अन्य ट्रेन यही दूरी तय करने में 11 से 12 घंटे का समय लेती हैं।
यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ के बीच में सात स्टेशनों पर रुकेगी। हालांकि, मंगलवार को इस ट्रेन का शुभारंभ होगा और दोनों तरफ की यात्रा निश्शुल्क रहेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि शुभारंभ के बाद ट्रेन के संचालन का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
देहरादून और लखनऊ के बीच एक ही दिन में दोनों तरफ की यात्रा करने वाली यह पहली ट्रेन होगी। भारत सरकार ने देहरादून और लखनऊ के बीच रेल यात्रा को सुगम बनाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का निर्णय लिया है। इससे पूर्व पिछले वर्ष देहरादून से नई दिल्ली आनंद विहार के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था।
सप्ताह में छह दिन चलने वाली ट्रेन लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार से संचालित होगी। यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 5:15 मिनट पर चलेगी और दोपहर 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से यह ट्रेन 2:25 बजे चलेगी और रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन देहरादून से चलने के बाद सीधे हरिद्वार स्टेशन पर रुकेगी।
उसके बाद मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर और अंत में लखनऊ स्टेशन पर रुकेगी। देहरादून से लंबे समय से लखनऊ या पूर्वांचल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की जा रही थी। ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›