Report by : कालू वर्मा
Published at :
प्रतिबंधित 60,000 टेबलेट अल्प्राजोलम और 2000 इंजेक्शन पकड़े

दवाओं की तस्करी में 3 लोग गिरफ्तार, कलियर थाने में मुकदमा दर्ज
हरिद्वार।
थाना कलियर क्षेत्र में नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध  हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में 5 मार्च 2023 को कलियर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दोनों नहरों  के बीच में एक ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से 3 व्यक्तियों को प्रतिबंधित 60000 टेबलेट अल्प्राजोलम ओर 2000 इंजेक्शन pentazocine  के  साथ पकड़ लिया मौके पर औषधि निरीक्षक श्री मानवेंद्र राणा को बुलाया गया औषधि निरीक्षक द्वारा सभी माल की गणना कर अनुभव बेलेबल के अनुसार इन्वेंटरी रिपोर्ट तैयार की गई सभी के विरुद्ध थाना पर धारा 8/23/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैl
अभियुक्त गणों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैl
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. सतीश पुत्र बारू निवासी जी पाऊं थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर
2. आकाश पुत्र ज्ञानचंद निवासी बर्फ फैक्ट्री के पास इंदिरा कॉलोनी थाना सदर बाजार जनपद मुजफ्फरनगरl
3. अमित चंदेल पुत्र ज्ञानचंद निवासी बर्फ फैक्ट्री के पास इंदिरा कॉलोनी थाना सदर बाजार जनपद मुजफ्फरनगरl
बरामदगी
1.60000 टेबलेट अल्प्राजोलम
2.  2000 इंजेक्शन pentazocine
3. एक बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार

*पुलिस टीम*

1.थानाध्यक्ष जहांगीर अली              2.उपनिरीक्षक नवीन नेगी
3.हेड कांस्टेबल इलियास अली 4.कॉन्स्टेबल दीपक रावत

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›