Connect with us

उत्तराखण्ड

अब भाजपा के हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिनेश अग्रवाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं की मौजूदगी में दिनेश अग्रवाल ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली


देहरादून।
उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता दिनेश अग्रवाल आज भाजपा में शामिल हो गए। वह लंबे समय से कांग्रेस में थे। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारक भी बनाया था। शनिवार को लंबे गिले-शिकवों के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। बता दें कि दिनेश अग्रवाल सात बार विधायक का टिकट पाने, मेयर का टिकट पाने और मंत्री भी रह चुके हैं।
उधर, प्रदेश कांग्रेस ने दिनेश अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। दिनेश अग्रवाल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हरबंस कपूर से हार गए। राज्य बनने के बाद 2002 व 2007 में लगातार दो चुनाव में उन्होंने लक्ष्मण चौक सीट पर नित्यानंद स्वामी को हराया। फिर 2012 में धर्मपुर विधानसभा सीट पर प्रकाश ध्यानी को हराकर विधायक बने। 2017 के चुनाव में वह भाजपा के विनोद चमोली से हार गए।
इसके बाद 2018 में मेयर नगर निगम का चुनाव भी हार गए। इन दो हार के बाद से दिनेश अग्रवाल पार्टी में तो रहे, लेकिन उनकी भूमिका ज्यादा प्रभावशाली नहीं थी। पिछले कुछ दिनों से उनके बगावती सुर सुनने को मिलने लगे थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें मनाने की पुरजोर कोशिश की। 
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल आपमे साथ सैकड़ौं कार्यकर्ताओं और निवर्तमान पार्षदगणों को भी भाजपा में लेकर गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा हरिद्वार से सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल एवं विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक कैंट सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनिल उनियाल ‘गामा’, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के साथ महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी को भाजपा का पट्टका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement