Report by : कालू वर्मा
Published at :
6 वर्ष साल से गायब 2 नाबालिक बच्चे पुलिस ने सहारनपुर से ढूंढ निकाले

बच्चों को देखकर परिजनों के छलके खुशी के आंसू,  गुमशुदा बच्चों की तलाश अभियान में हरिद्वार पुलिस को मिली एक और सफलता
हरिद्वार
। कोतवाली रुडकी में वर्ष 2017 में बच्चों के पिता ने दो नाबालिक बच्चों के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 6 साल बाद बच्चों को सकुशल ढूंढ निकाला है।
एसएसपी श्री अजय सिंह के निर्देश पर गुमशुदा बच्चों को खोजकर वापस उनके परिवार से मिलाने के लिए जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बेहतरीन टीम वर्क का नमूना पेश करते हुए कोतवाली रुड़की में 23 मार्च वर्ष 2017 में दर्ज गुमशुदगी क्रमांक 07/17 को सुलझाने में सफलता हासिल की।
गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु थाना स्तर पर गठित टीम ने गुमशुदगी की पुनः गहराई से पडताल करते हुए दोनो बच्चों को मोहल्ला छित्तरगढ अफ्गान नगर थाना तितरो जिला सहानपुर उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही पर आभार व्यक्त किया गया ।

*बरामद नाबालिक*
1-साक्षी पुत्री पूर्व पिता रविन्द्र निवासी खंजरपुर रुड़की हाल पता/पिता- विश्वास निवासी मोहल्ला छित्तरगढ अफ्गान नगर थाना तितरो जिला सहानपुर उत्तर प्रदेश
2- हर्ष पुत्र पूर्व पिता रविन्द्र निवासी खंजरपुर रुड़की हाल पता/पिता- विश्वास निवासी मोहल्ला छित्तरगढ अफ्गान नगर थाना तितरो जिला सहानपुर उत्तर प्रदेश

*पुलिस टीम*
1-व0उ0नि0 नरेश गंगवार- कोतवाली रुड़की
2-म0उ0नि0 करुणा रौकंली- कोतवाली रुड़की
3-हे0कानि0 प्रवीण कुमार-कोतवाली रुड़की
4-म0कानि0 रीना रावत- कोतवाली रुड़की

6 वर्ष साल से गायब 2 नाबालिक बच्चे पुलिस ने सहारनपुर से ढूंढ निकाले
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›