Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
डीएम ने दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा के 120 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए दंगे के बाद से लगातार प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस दंगे में शामिल 30 उपद्रवियों को अभी तक गिरफ्तार किया है। बड़ी संख्या में पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन बड़ी खबर यह निकल कर आ रही है कि डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो को लेकर कड़ा एक्शन लेते हुए थाना बनभूलपुरा के अंतर्गत 120 शस्त्र लाइसेंस कैंसल कर दिए हैं
उन्होंने बताया कि मामले की संवेदनशीलता और हालातो को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में वहां के 120 शस्त्र लाइसेंस कैंसल कर दिए गए हैं। फिलहाल अभी वहां पर कर्फ्यू जारी है, लेकिन जरूरत के सामान को प्रशासन द्वारा वहां के रहने वाले लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी और शस्त्र लाइसेंस की जांच की जा रही है और उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›