Report by : कालू वर्मा
Published at :

सहारा इंडिया की जमीन पर नेताओं से लेकर बड़े डीलरों ने किया है निवेश

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बहादराबाद स्थित सहारा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की करीब 500 करोड़ की जमीन के क्रय विक्रय पर रोक लगा दी है। इससे नेताओं से लेकर बड़े डीलरों में हड़कंप मचा है। जमीन पर बड़े कारोबारियों ने निवेश किया है। बताया जा रहा है कि सहारा इंडिया ने लोगों का रुपया लेकर प्रोपर्टी में निवेश किया था। विभिन्न सोसायटी बनाकर हरिद्वार के बहादराबाद में जमीन खरीदी गई थी। कई सौ बीघा जमीन की कीमत करीब पांच सौ करोड से अधिक बताई जाती है। कई नेताओं का भी इसमें निवेश है।

500 करोड़ की भूमि के क्रय विक्रय पर डीएम ने लगाई रोक
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›