Report by : कालू वर्मा
Published at :
डॉक्टर और वार्ड बॉय ने गड्ढे में दबाई थी दवाएं, मुकदमा दर्ज

नगर निगम चालक ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबाई थी दवा, हो चुका है निलंबित

बैरागी केम्प में गड्ढे की खुदाई से मिला था दवा का जखीरा

हरिद्वार। बैरागी कैंप क्षेत्र में डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने छापा मारकर गड्ढे में दबाई दवाओं का जखीरा बरामद होने के मामले एक डॉक्टर और वार्ड बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। जबकि नगर निगम के चालक निलंबित हो चुका है।
6 फरवरी को डीएम विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर बैरागी केम्प से भारी मात्रा में सरकारी सप्लाई की दवाईयां गड्ढे से मिली थी। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से गड्ढे को खुदवाया। वहां से दवाईयों को निकाला गया। एसडीएम ने बताया कि गड्ढे में दबी मिली सभी दवाएं सरकारी हैं। इनमें से कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की हैं तो कुछ एक्सपायर नहीं हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के बाद बहादराबाद सामुदायिक केंद्र के डॉक्टर हेमंत आर्य और वार्ड बॉय अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। मुकदमा कनखल थाने में दर्ज किया गया है। इस मामले में नगर निगम कर्मचारी जेसीबी चालक रवि पहले ही निलंबित हो चुका है। डॉ हेमंत आर्य पहले नगर निगम में तैनात रह चुके हैं। उनके बुलाने पर ही चालक रवि जेसीबी लेकर बैरागी केम्प पहुंचा था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›