Report by : CWN Desk
Published at :
डा. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

हरिद्वार- रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत डा. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्रों ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर 5 घंटे का श्रमदान किया,अभियान के दौरान पूरे समय लगातार बारिश हुई। पूर्व छात्रों ने बारिश की परवाह ना करते हुए अभियान जारी रखा। पूर्व छात्रों संदीप अरोड़ा, सत्यप्रकाश, सत्यदेव राठी, प्रदीप चौहान, जितेंद्र वीर सैनी, नंदकिशोर काला और जय गुप्ता ने विद्यालय परिसर में कूड़ा, पन्नी, कपड़े और भारी मात्रा में उग आए बरसाती घास फूस, झाड़ियां, बरसाती बेल को काटकर निकाले। इसे काटने और निकालने में फावड़ा, कुदाल, तलवार, पंजी का इस्तेमाल किया गया और इसे कूड़ा उठाने वाली ट्रॉली के सहारे एक निश्चित जगह उतारा गया। कार्यक्रम से पूर्व बैठक की अध्यक्षता सत्यदेव राठी और प्रदीप चौहान ने संयुक्त रूप से किया और सत्यप्रकाश और जितेंद्र वीर सैनी ने संयुक्त संचालन किया। विद्यालय के वरिष्ठ पूर्व छात्र संदीप अरोड़ा ने कहा कि यह अभियान का प्रथम चरण है, यह अभियान आगे भी रविवार में जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी साथियों का उद्देश्य विद्यालय की समस्याएं दूर करने का है। इसके लिए पूर्व छात्रों द्वारा लोगों से वार्ता के प्रयास जारी है। कनिष्ठ पूर्व छात्रों नंदकिशोर काला और जय गुप्ता ने कहा कि बारिश के कारण आज कम पूर्व छात्र आए, अगले चरण में अगर मौसम साफ रहा तो अधिक संख्या में पूर्व छात्रों के आने का अनुमान है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा ने सभी पूर्व छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि इन सभी पूर्व छात्रों का स्वच्छता अभियान के प्रति योगदान काफी प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। इनके द्वारा समय समय पर विद्यालय की मदद भी की जाती है। इन पूर्व छात्रों का अपने विद्यालय की चिंता करना यह दर्शाता है कि इन्हे अपने विद्यालय से काफी प्यार है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजीव कौशिक भी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›