Connect with us

हरिद्वार

डॉ कामाख्या कुमार योगा एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में हुई दो दिवसीय योग संगोष्ठी में हुआ सम्मान

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कामाख्या कुमार को योगा एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग संगोष्ठी में दिया गया है। स्टाफ और उनके परिचितों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें कई नामचीन हस्तियों ने प्रतिभाग किया। योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कामाख्या कुमार ने भी संगोष्ठी में प्रतिभा करते हुए अपने अनुभव साझा करते हुए बेहतरीन प्रस्तुति पेश की।
डॉ कामाख्या कुमार को 20 साल अध्यापन के अनुभव साथ ही साथ 14 पुस्तकों का प्रकाशन एवं लगभग 100 के करीब शोध पत्रों का प्रकाशन तथा 700 से अधिक साईटेशन व योग के क्षेत्र अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए योगा एकेडमिक अवॉर्ड से संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र शास्त्री ने सम्मानित किया है। डॉक्टर कामाख्या कुमार ने अवार्ड मिलने पर कुलपति और कॉलेज प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि वह योग को लेकर लगातार पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement