Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में पेयजल संकट, खाली बर्तनों के साथ जलसस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

हल्द्वानी। राजेन्द्र नगर राजपुरा में पेजल संकट गहराता जा रहा जिससे स्थानी जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके विरोध में आज स्थानी महिलाओं पुरुषों ने सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू व प्रीती आर्या की अगवाई में जलसस्थान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुऐ जमकर प्रदर्शन किया।
समाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू ने कहा कि विभाग की लापरवाही व हीलाहवाली की वजह से जनता को पानी की बूंद बूंद के लिये भटकना पड़ रहा है। प्रीती आर्या ने कहाँ पिछले 1 माह से नाले के आसपास बाल्मीकि मन्दिर के पास पेजल संकट बना से जिससे जनता में भारी रोष है जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में शीला सक्सेना सरस्वती देबी गीता आर्या गोपाल राम आर्या भगवान दास शर्मा कंचन देबी अमृत पाल बाल्मीकि  समेत तमाम लोग थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›