Connect with us

हल्द्वानी

तल्ली हल्द्वानी वार्ड 58 में लगा पेयजल समस्या समाधान शिविर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

430 लोगों ने शिविर का उठाया लाभ, आज भी सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं

हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी में पार्षद मनोज जोशी द्वारा जल निगम की मदद से पेयजल की परेशानियों से जनता को हो रही परेशानी के लिए दो दिवशीय केम्प लगाया।
पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि पानी के बिल की परेशानी,पानी नही आना,नया कनेक्शन, रीडिंग परेसानी, मीटर का लगना आदि समस्याओं का सामाधन हुआ। जेई महेश चंद्र ने मीटर के बारे में भी समझाया। त्वरित कार्यवाही का भी अस्वाशन दिया। वही प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश जोशी ने बताया कि हमारी पूरी टीम क्षेत्र में लगातार रहेगी।।किसी प्रकार की शिकयत ना हो इस पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।
पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि केम्प कल भी लगाया जाएगा। 9 बजे से यदि जरूरत पड़ी तो ओर एक दिन बढ़ाया जा सकता है। वही आज तक कि मीटर रीडिंग नॉट कराने का निवेदन किया जिससे अप्रैल से रीडिंग चालू हो पाए। पुरानी रीडिंग को हटा दिया जाएगा सभी से निवेदन पार्षद द्वारा किया गया कि जरूर आये। मीटर की फोटो जरूर साथ लाने का कष्ट करें जनता को परेसानी ना हो इस लिए केम्प लगाया गया है। इस दौरान केम्प में लगभग 430 लोग पहुँचे थे। केम्प में पार्षद मनोज जोशी, प्रोजेक्ट मैनेजर,कैलाश जोशी, जेई महेश चंद्र ,रोहित भंडारी,राजीव मेहरा,ललित आर्य,मनोज आर्य,जानकी बिष्ट आदि रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement