Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में डूबा आईआईटी का छात्र, एसडीआरएफ ने किया सर्च

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोस्तों के साथ राजस्थान से घूमने आया था 21 साल का सिद्धार्थ

हरिद्वार। आज दिनाँक 12 फरवरी 2023 को प्रातः काल  DDMO  हरिद्वार द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी नियंत्रण कक्ष में सूचना दी गयी कि आज प्रातः आईआईटी का एक छात्र चंडीघाट के पास डूब गया है जिसके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से  उप निरीक्षक मनीष भाकुनी  के हमराह एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के  तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल  पर पहुंचकर तुरन्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। गौरतलब है कि उक्त छात्र अपने दोस्तोँ के साथ यहाँ घूमने आया था। सुबह सुबह नदी में स्नान के दौरान तैरने के दौरान अचानक नदी में डूबने लगा व देखते देखते नदी में ओझल हो गया था।
एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के उपरांत उक्त छात्र  को नदी से बाहर निकाला गया व सी०पी०आर० भी दिया गया परन्तु सभी प्रयास विफल रहे। एसडीआरएफ टीम द्वारा  छात्र को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
छात्र का नाम
सिद्धार्थ निवासी नागौर राजस्थान उम्र 21 साल

यह भी पढ़ें 👉  अशोक पांडे सीडीओ नैनीताल, वरुणा अल्मोडा और पौड़ी की डिप्टी कलेक्टर बनीं अनामिका

Select Language

Advertisement