Report by : CWN Desk
Published at :
भारी बारिश के कारण सलड़ी के पास मलबा आने से यातायात बाधित हुआ, काठगोदाम-भावली मार्ग पर लंबा जाम लगा

पुलिस प्रशासन ने ततपरता दिखा मलबा हटा यातायात सुचारू करवाया

हल्द्वानी- नैनीताल जिले सहित कुमाऊ के कई क्षेत्रों में बुधवार से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, बारिश का यह क्रम अभी भी जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण काल देर रात काठगोदाम-भावली मार्ग स्थित सलड़ी के पास भारी मलबा आगया। मलबा आने से मार्ग पर दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने ततपरता दिखाते हुए मौके पर पहुंच मलबा हटा यातायात सुचारू करवाया। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक भारी बारिश में अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से मलबा हटने में लग गए। बारिश होने के कारण पुलिस टीम को मलबा हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस टीम कलसिया और रकसिया नाले पर भी नजर बनाए हुई है। प्रशासन द्वारा भारी बारिश के देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। उनके द्वारा लोगों से खासतौर पर नदी नालों से दूर रहने की अपील की जारही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›