Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों में उत्साह, 2 दिन में पांच लाख पंजीकरण पार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज, अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे
देहरादून
। चारधाम यात्रा पर आने के लिए इस बार भी तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है। इसकी तस्दीक पंजीकरण के आंकड़े कर रहे हैं। यात्रा के लिए दोगुनी रफ्तार से पंजीकरण हो रहे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख पार हो चुका है। 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज होगा।
10 मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान से खुलेंगे। इसी दिन बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि हुई है। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। पर्यटन विभाग ने चार धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। दो दिन में 5.16 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।
पहले दिन 2.50 लाख पंजीकरण का रिकॉर्ड बना था। इस तेजी के साथ पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भी यात्रा नया रिकॉर्ड बनाएगी। दो दिनों में केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण की संख्या 1.73 लाख से अधिक हो गई है। जबकि बदरीनाथ के लिए 1.48 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।
दो दिन में चारधाम यात्रा के लिए कुल पंजीकरण
धाम                   पंजीकरण
केदारनाथ            173959
बदरीनाथ             148065
गंगोत्री                  94950
यमुनोत्री               93136
हेमकुंड साहिब     6133
कुल-                  5,16,243

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य योजनाओं की व्यापक और संतृप्ति कवरेज सुनिश्चित करने की आवश्यकता, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी छूट न जाए: डॉ. मनसुख
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement