Report by : CWN Desk
Published at :
वन विभाग में 22 आईएफएस के स्थानांतरण, विवेक पांडे को अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव बने

जितेंद्र कुमार बने सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल व महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम
देहरादून
। राज्य सरकार ने बुधवार देर रात को कई अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए। इनमें कई को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हरिचंद सेमवाल से सचिव मानवाधिकार आयोग का प्रभार हटा लिया गया है। वह सचिव धर्मस्य एवं संस्कृति, पंचायती राज बने रहेंगे। वहीं दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आशीष भटगांई को निदेशक समाज कल्याण के साथ निदेशक प्रशासन, पंतनगर कृषि विवि का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतर सिंह के पास आवास विभाग रहेगा, उनसे अपर सचिव गृह विभाग का प्रभार हटा लिया गया है। मो. नासिर से अन्य विभाग लेकर संयुक्त निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल का प्रभार दिया गया है। उधमसिंह नगर के अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को सचिव जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चीनी मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को प्रधान प्रबंधक चीनी मिल नादेही उधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं उधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर व भूमि अधिग्रहण के सक्षम प्राधिकारी कौस्तुभ मिश्र से सचिव जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है। हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र कुमार को नगर आयुक्त रुड़की का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर व नगर आयुक्त रुड़की को सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल व महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम बनाया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›