Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून से बंगलूरू के लिए विस्तारा की बृहस्पतिवार से उड़ान शुरू

सीजन में दोगुनी हो जाएगी यात्रियों की संख्या, मिलेगी बड़ी राहत
देहरादून। देहरादून से बंगलूरू जाना अब और आसान हो जाएगा। विमानन कंपनी विस्तारा बृहस्पतिवार को देहरादून-बंगलूरू के बीच अपनी सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट इस हवाई रूट पर सप्ताह में सभी दिन संचालित की जाएगी।
विस्तारा की फ्लाइट संख्या यूके 0616 बंगलूरू से यात्रियों को लेकर सुबह 11:20 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2:20 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। करीब आधे घंटे बाद फ्लाइट देहरादून से यात्रियों को लेकर दोपहर 2:55 बजे बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी। लगभग तीन घंटे की उड़ान के बाद यह फ्लाइट शाम 5:50 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट पर लैंड होगी।
इस फ्लाइट के शुरू होने से देहरादून एयरपोर्ट पर बंगलूरू की दो उड़ानें हो जाएंगी। एक उड़ान इंडिगो पहले से ही संचालित कर रही है। जबकि इसी हवाई रूट पर विस्तारा की दूसरी फ्लाइट आज से शुरू की जा रही है। इस फ्लाइट के शुरू होने से विस्तारा की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की कुल तीन उड़ानें हो जाएगी। समर सीजन करीब-करीब शुरू हो चुका है। जिस कारण देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा होना शुरू हो चुका है। वर्तमान में एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या 17 तक पहुंच गई है। जबकि एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू होते ही यह संख्या दोगुनी तक पहुंच जाएगी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार नए शेड्यूल में कुछ नए शहरों के लिए फ्लाइट शुरू की जा सकती है। वहीं कुछ शहरों की बंद पड़ी फ्लाइटों को दोबारा शुरू किया जा सकता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›