Report by : CWN Desk
Published at :
काशीपुर में नकली सीमेंट की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

रामपुर का वसीम चला रहा था नकली सीमेंट फैक्ट्री, कई नामी कंपनियों का नकली सीमेंट के कट्टे मिले

काशीपुर। पुलिस और एसटीएफ ने नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। नामी कंपनियों के ब्रांडों के 1250 भरे बैग जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सीमेंट तैयार करने के उपकरण, खाली बैग और दो वाहन भी कब्जे में लिए हैं। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।
कोतवाल मनोज रतूड़ी और एसटीएफ कुमाऊं के इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अलीगंज रोड स्थित पैराडाइज कॉलोनी के पास छापा मारा। नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ ली। टीम के साथ गए अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के प्रतिनिधियों ने सीमेंट के नकली होने की पुष्टि की।
पुलिस ने मौके से अल्ट्राटेक सीमेंट, एसीसी, माईसेम और बांगर कंपनियों के डुप्लीकेट बैगों में पैक किया गया सीमेंट जब्त कर लिया। टीम को वहां से 1200 खाली कट्टे और सीमेंट बनाने के उपकरण और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिला है। पुलिस ने मौके से कमल सागर पुत्र छोटे सागर, निवासी ग्राम उझहरी, थाना नगरी जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया कि सीमेंट की फैक्ट्री वसीम पुत्र मेहंदी हसन निवासी पत्थरखेड़ा थाना भोट जिला रामपुर की है। उसने यह गोदाम 26 हजार रुपये महीने पर किराये पर ले रखा है। वह फैक्ट्री मालिक वसीम का मुंशी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›