Connect with us

हरिद्वार

गैर बिरादरी से प्रेम करने पर पिता ने बेटी को गंगनहर में फेंककर की हत्या, कांवड़ियों ने पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह गैर बिरादरी के युवक से प्रेम करती थी। शनिवार रात यह घटना उस समय हुई जब आरोपी पिता ने बेटी को गंगनहर में धक्का दे दिया।

घटना के वक्त वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने इस घटना को देखा और आरोपी को मौके पर पकड़कर पीट दिया। इसके बाद उसे मंगलौर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मृतका की पहचान प्राची धीमान के रूप में हुई है, जो सिडकुल थाना क्षेत्र के ढालूवाला की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें 👉  राजाजी टाइगर रिजर्व में मंत्री के बेटे की शादी पर बवाल, मंदिर समिति पर मुकदमा

आरोपी प्रदीप धीमान ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार बेटी को समझाने की कोशिश की कि वह उस युवक से रिश्ता खत्म कर दे, लेकिन वह नहीं मानी। एक सप्ताह पहले वह प्राची को रुड़की के एक आश्रम में ले गया था ताकि उसका प्रेमी से संपर्क टूट जाए, मगर वह फिर भी उससे बात करती रही।

हताश होकर प्रदीप शनिवार रात प्राची को आश्रम से बाइक पर मंगलौर लाया और नए गंगनहर पुल पर उसे एक बार फिर समझाने का प्रयास किया। जब प्राची नहीं मानी, तो उसने गुस्से में उसे गंगनहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने रात को ही जल पुलिस की मदद से शव बरामद कर लिया और आरोपी की बाइक भी मौके से जब्त कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी यूपी के कुख्यात विनय त्यागी पर पुलिस वैन में हमला, बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चश्मदीद कांवड़ियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement