Report by : CWN Desk
Published at :
किच्छा में चली गोलियां: घर में घुसकर युवक की हत्या, गांव में दहशत

रुड़की। कलियर क्षेत्र के राघड़वाला गांव में शुक्रवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब पीने से मना करने पर बाप-बेटे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में अपने इकलौते बेटे की नुकीली चीज से वार कर हत्या कर दी।
सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि आरोपी घसीटा ने 35 वर्षीय बेटे सन्नी के सीने पर वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह शराब को लेकर मनाही बताई गई है।
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि रोजाना शराब पीने को लेकर पिता-पुत्र के बीच तनाव रहता था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर बहस और हाथापाई हुई, जिसके बाद यह घटना घटित हो गई।
मृतक सन्नी अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गया है। मृतक और आरोपी दोनों ही मजदूरी का काम करते थे। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›