Connect with us

उत्तर प्रदेश

ट्रेन के आगे 3 बच्चों संग कूदी महिला, महिला और 2 बच्चों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

8 माह के बच्चे से ऊपर से गुजर गई ट्रेन, बच्चा पटरी में फंसने से सुरक्षित
चंदौली। एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि 8 महीने का बच्चा बाल-बाल बच गया। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना मुगलसराय कोतवाली के अवधूत राम हॉल्ट के पास की है।
महिला की शादी 7 साल पहले हुई थी। वह अपने पति के साथ खुश नहीं थी। शादी के कुछ साल बाद वो अपने पति के रिश्ते में लगने वाले भाई को पसंद करने लगी। वो अपने रिश्तेदार के साथ रहना चाहती थी। साथ ही वो अपने बच्चों को भी साथ ले जाना चाहती थी। लेकिन महिला का पति इस बात के लिए तैयार नहीं था। जिसके बाद इस कहानी का अंत 3 लोगों की मौत से हुआ।
चंदौली में ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली महिला का नाम मंजू यादव (26) है। उसकी दो बच्चियों की पहचान आराध्या (6) और अमृता (4) के तौर पर हुई है। घटना में ट्रेन का झटका लगने से 8 महीने का बच्चा मां की गोद से छिटक कर रेलवे की पटरियों के बीच गिर गया था। पूरी ट्रेन मासूम के ऊपर से गुजर गई, लेकिन बच्चा सुरक्षित रहा। उसे खरोंच तक नहीं आई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement