Connect with us

हल्द्वानी

सालगिरह की पार्टी का खाना बनाते वक्त लगी आग, 3 झुलसे, 2 की हालत गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में बरेली रोड़ आंबेडकर नगर की घटना, जश्न में पड़ा भंग
हल्द्वानी। शादी की 25 वीं सालगिरह के जश्न के लिए खाना बनाते वक्त गैस लीकेज से आग लग गईं। आग से तीन लोग झुलस गए, जिसमें दो की हालत गंभीर है।
बरेली रोड स्थित आंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी और कॉस्मेटिक सामान विक्रेता जुगनू सागर और लक्ष्मी सागर की रविवार को शादी की 25वीं सालगिरह थी। घर में आयोजन था। घर के नीचे वाले हिस्से में पूरे मोहल्ले के लिए खाना बनाया जा रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे गैस लीकेज होने से रेगुलेटर के पास आग लग गई। राकेश कुमार, प्रताप सिंह व कारीगर कृष्ण ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन 45 मिनट तक कोई नहीं पहुंचा। इस बीच लोगों ने पानी, रेता डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और धधक रहे सिलेंडर को बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि हादसे में झुलसे दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। राकेश करीब 80 फीसदी तक झुलसा हुआ है। जिसे ट्रामा सेंटर के वेंटिलेटर में रखा है। जबकि 50 फीसदी झुलसे कृष्ण कुमार को बर्न सर्जरी वार्ड में रखा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement