Connect with us

उत्तर प्रदेश

बारात से पहले दुल्हन की मां और बुआ की मौत, शादी वाले घर में कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किचन में खाना बनाते पैर फंसने से रेगुलेटर निकला और आग लगी, 10 लोग झलसे
यहां शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मां और बुआ की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों किचन में खाना बना रही थीं। तभी बुआ के पैर से ठोकर लगने से गैस सिलेंडर गिर गया और रेगुलेटर से पाइप बाहर निकल गई। गैस रिसने से भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। दर्दनाक हादसा हरदोई का है।
दोनों महिलाएं भागने की हड़बड़ाहट में किचन में ही गिर गईं और जिंदा जल गईं। इस हादसे में 8 से 10 लोग झुलस गए। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। परिवार के सभी लोग पोस्टमॉर्टम हाउस गए हैं। घटना कोतवाली देहात के नीर गांव की है। यहां के रहने वाले संजीव सिंह सोमवंशी की बेटी राखी की शादी दुलारपुर में तय हुई थी। रविवार को राखी की बारात आने आने वाली थी। इसके लिए घर में शादी की रस्में चल रही थीं। घर-द्वार सज चुका था। सभी करीबी रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। शनिवार की रात करीब 8 बजे घर की महिलाएं खाना बना रहीं थीं। रिश्तेदार घर के आंगन और अन्य कमरों में थे। किचन में दो सिलेंडर और ईंट का भट्ठा बनाकर भी खाना बनाया जा रहा था।
खातिरदारी के लिए संजीव की पत्नी मंजू (45) किचन में कुछ बनाने के लिए गई थीं। उनकी मदद करने के लिए संजीव की बहन शर्मिला (50) भी किचन में चली गईं। किचन में 8 से 10 महिलाएं पहले से मौजूद थीं। कोई सब्जी बना रहा था, कोई पूड़ियां तल रहा था। खाने का समय हो रहा था। किचन के स्लैब पर मंजू कुछ काम करने लगीं। उनके पीछे से आई शर्मिला की जल्दबाजी के चक्कर में उनके पैर से सिलेंडर को ठोकर लग गई और वह नीचे गिर गया। इससे रेगुलेटर से पाइप बाहर आ गई। वहां पर चूल्हा जल रहा था। लीकेज होने की वजह से किचन में आग फैल गई। वहां पर काफी भगदड़ मच गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement