Connect with us

उत्तराखण्ड

बीकेटीसी की पहली बैठक संपन्न, बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 127 करोड़ का बजट स्वीकृत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के गठन के बाद पहली बोर्ड बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में भगवान बदरीनाथ और बाबा केदार की आरती के साथ हुई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम हेतु कुल 127 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई।

बैठक में वित्त अधिकारी मनीष कुमार उप्रेती ने बजट का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा। समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी दी कि बदरीनाथ धाम के लिए 64.22 करोड़ रुपये और केदारनाथ धाम के लिए 62.87 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। बदरीनाथ धाम में प्रस्तावित आय के सापेक्ष 56 करोड़ रुपये और केदारनाथ धाम में लगभग 40 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहां पांच मोबाइल वैन और दो रिटेल सेंटरों पर 25 रुपये किलो बिक रहा प्याज

अब तक दोनों धामों में तीर्थ यात्रियों की भारी आमद देखी गई है। 8 जुलाई 2025 तक कुल 24,78,963 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिनमें 11,37,628 श्रद्धालु बदरीनाथ और 13,41,335 केदारनाथ पहुंचे हैं। पंजीकरण की बात करें तो बदरीनाथ के लिए 14,32,983 और केदारनाथ के लिए 15,49,930 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। बैठक में आगामी व्यवस्थाओं, सेवाओं और सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement