Connect with us

उत्तर प्रदेश

बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों समेत पांच की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बरेली: बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदनापुर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक कार और एक ट्रक की टक्कर में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे मदनापुर क्षेत्र के बरखेड़ा जैपाल गांव के पास हुआ। कांट थाना क्षेत्र के नवादा नगला बनवारी गांव के रियासत अली अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में अचानक सड़क पर आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुरादाबाद: डीएम का आदेश बेअसर, नगर क्षेत्र में NGO ही बांटेंगे मिड-डे मील


हादसे में रियासत अली (40), उनकी पत्नी आमना बेगम (38), बेटी गुड़िया (6), खुशी (10) और रामपुर के बब्बरपुरी, बाजपुर निवासी दानिश की छह साल की बेटी नूर की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement