Connect with us

उत्तर प्रदेश

पांच साल की बच्ची घर से उठाकर ले गया गुलदार, बच्ची की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बिजनौर में एक सप्ताह में तीन लोगों को मार चुका गुलदार, ग्रामीणों ने आक्रोश

बिजनौर। गुलदार ने मंगलवार देर रात 5 वर्षीय बच्ची पर मार डाला। पिछले एक सप्ताह के अंदर गुलदार ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर चुका है। तीन लोगों की जान ले चुका है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे व ट्रैप कैमरे लगाए हैं।
बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव मच्छमार गांव में रात लगभग 9 बजे टिकेंद्र की 5 वर्षीय पुत्री यामिनी खाना खाने के बाद आंगन में आ गई थी। तभी एक गुलदार घर में घुस आया और बच्ची को उठाकर ले गया। शोर सुनकर परिवार वाले बच्चे को बचाने के लिये गुलदार के पीछे भागे। घर से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ बच्ची मिली, जब तक परिवार वाले पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में फर्जी भर्ती सेंटर का भण्डाफोड़, डीएम की फर्जी ईमेल आईडी से अभ्यर्थियों को जाते थे नियुक्ति पत्र

Select Language

Advertisement