Connect with us

हल्द्वानी

अधिकांश राशियों के लिए आज का दिन अति उत्तम, लेकिन इन जातकों को रहना होगा सतर्क

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बनेंगे बिगड़े और रुके काम, व्यापार और परिवार में मिलेगी खुशी
हल्द्वानी। ज्योतिष विज्ञान में राशिफल महत्वपूर्ण माना गया है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 14 अप्रैल 2023, शुक्रवार का दिन अधिकांश राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज के दिन सतर्क रहने की भी आवश्यकता है।
मेष
आज नए विचारों से मन खुश रहेगा। किसी रुके हुए काम को करने की योजना बनाएंगे। काम को संपन्न करने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। हनुमान जी की पूजा करने से मनोकामना पूरी होगी।
वृषभ
आज का दिन जातक का खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम, आदर और स्नेह बढ़ेगा, साथ ही मानसिक चिंताएं रहेंगी। भाग्य मजबूत रहेगा किंतु माता पिता के स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतर रहेंगे।
मिथुन
आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यों को पूरा करने में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, बिज़नेस में सफलता के योग है।
कर्क
जातक को सतर्क और सावधान रहना चाहिए कोई अपना ही धोखा दे सकता है। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे, कर्ज लेना पड़ सकता है। काम पर जाने का मन नहीं होगा, आलस्य हावी रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
सिंह
दांपत्य जीवन आज खुशनुमा रहने वाला है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य प्रबल होगा, कोई रुका हुआ कार्य होने की सम्भावना है।
कन्या
वैवाहिक जीवन में नीरस्ता महसूस करेंगे, समय ना देने के कारण विवाद हो सकता है, उचित होगा कि एक दूसरे से बात करते समय संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। महामृत्युंजय मंत्र का २१ बार जप करें, मानसिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला
आज आप भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। डर का भ्रम महसूस कर सकते हैं। परिवारिक सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। किसी कठिन पेशवर स्थिति में रास्ता निकालने में कामयाब रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक
आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में प्रशंसा और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
धनु
आज कोई पुराना कानूनी विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। सफलता प्रप्ति के लिए आज घर पर ही सत्यनारायण भगवान जी की पूजा करें और ॐ नमोः भग्वते वसुदेवाय् नमः मंत्र का जाप करें।
मकर
आज जातक का मन उदास रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शिवजी पर दूध से अभिषेक करें।
कुंभ
आज प्रेमी जोड़े के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नई योजनाएं बनाएंगे। लोग आपसे प्रभावित होंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवन में सुख बढ़ेगा और जीवनसाथी के माध्यम से लाभ के योग बनेंगे।
मीन
धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घर पर अलग- अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, आप उस विषय से जुड़े लोगों से भी संपर्क करेंगे। आज रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 6 लोग हुए गिरफ्तार,12 मोटरसाइकिल बरामद

Select Language

Advertisement