Report by : Paras Bisht
Published at :
मडुवे की रोटी और भांग की चटनी का स्वाद लेंगे विदेशी मेहमान
मडुवे की रोटी और भांग की चटनी का स्वाद लेंगे विदेशी मेहमान

रामनगर में 28 मार्च से प्रस्तावित जी-20 बैठक की तैयारियां हुई पूरी

मडुवे की रोटी और भांग की चटनी का स्वाद लेंगे विदेशी मेहमान

हल्द्वानी। रामनगर में 28 मार्च से प्रस्तावित जी-20 बैठक की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विदेशी मेहमानों का रामनगर में स्वागत तिलक लगाकर और उत्तराखंडी टोपी पहनाकर किया जाएगा। विदेशी मेहमानों को मोटा अनाज मडुवे की रोटी और भांग की चटनी भी परोसी जाएगी 
विदेशी मेहमान विमान से सीधे पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उत्तराखंड संस्कृति के आधार पर स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट पर कुमाऊनी वेशभूषा में महिलाएं अतिथियों का तिलक करेंगी, जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड की टोपी पहनाई जाएगी। सभी मेहमानों को रुद्रपुर से होटल रेडिशन ब्लू ले जाएगा, जहां पर उन्हें पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे।
सीडीओ विशाल मिश्रा ने बताया कि जी-20 में शामिल विदेशी मेहमानों का स्वागत अतिथि देवो भव: की तर्ज पर किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›