Report by : CWN Desk
Published at :
भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने 52 की उम्र में पास की 12वीं की परीक्षा
भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने 52 की उम्र में पास की 12वीं की परीक्षा

बोले, 3 विषयों में नंबर कम आए, पेपर अच्छे गए थे, कॉपी दोबारा जांची गईं तो प्रथम श्रेणी में पास हो सकता हूं

बरेली। भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने 52 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास कर ली है। राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल यूपी बोर्ड के मंगलवार को घोषित हुए रिजल्ट में सेकेंड डिवीजन पास हुए हैं।
राजेश मिश्रा ने कहा है कि तीन विषयों में नंबर कम आए हैं। मैं बोर्ड से अपील करूंगा कि मेरी कॉपी फिर से चेक कराई जाएं, क्योंकि मेरे पेपर अच्छे गए थे। कॉपी दोबारा जांची गईं तो मैं प्रथम श्रेणी में पास हो सकता हूं। कहा कि 37 साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। कक्षा 9वीं की पढ़ाई की थी, लेकिन उस समय परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। खेती का भी काम संभालना पड़ता था । उस समय कक्षा 8 और 9 की फीस 8 आने थी। कभी पैदल स्कूल जाना पड़ता था तो कभी टूटी साइकिल का सहारा लेना पड़ता था। “उस समय पढ़ाई का महत्व नहीं था, न ही समझ थी। इसलिए पढ़ाई छोड़कर अपने गांव की राजनीति करने लगा। फिर शादी हुई तो राजनीति करते हुए कुर्ता पहनने का शौक लग गया। इसके बाद 2017 में भाजपा के टिकट पर बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा से विधायक बना। लेकिन राजनीति में आने के बाद समझ आया कि पढ़ाई कितनी जरूरी है। मैंने स्कूलों के लिए काम किए । फिर 2021 में कक्षा 10वीं पास किया। उस समय एक प्रतिशत से फर्स्ट डिविजन रह गई। लेकिन उस समय पेपर देने की बात मीडिया को पता नहीं लगने दी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›