Report by : कालू वर्मा
Published at :
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ निशंक ने समाजसेवी कमल खड़का को किया सम्मानित

हर गरीब परिवार तक मदद पहुंचाना ही ट्रस्ट का उद्देश्य: कमल खड़का

हरिद्वार। देवभूमि इंसाइडर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने समाजसेवी कमल खड़का को समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि समाज में सेवा कार्यों के लिए अनेक संस्थाएं संचालित है। जो समय-समय पर गरीब असहाय और निर्धन परिवारों की मदद के लिए आगे आती है। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट कमल खड़का के तत्वाधान में सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। समाजसेवी विशाल गर्ग ने कहा कि हम सभी को मिलजुल कर निराश्रितो की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कमल खड़का सेवा प्रकल्पो के माध्यम से समाज को लगातार लाभ पहुंचा रहे हैं। हम सभी इनको एवं इनके ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों के लिए दीर्घायु की कामना करते हैं। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि जो सम्मान समाज के द्वारा उन्हें दिया गया है उसके लिए वह सभी के आभारी है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से लगातार गरीब परिवारों को मदद पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जो कि आगे भी जारी रहेगा। हम सभी को समाज सेवा के लिए आगे आकर बेहतर कार्य करने चाहिए। साथ ही लोगों को भी उसके लिए जागृत करना चाहिए। देवभूमि इंसाइडर द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना समाज के लिए एक अच्छी पहल है। इस दौरान देवभूमि इंसाइडर के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप बिश्नोई, हरेंद्र गर्ग, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, कमल पुरी, बाबा नंदलाल शर्मा, निर्मल रानी शर्मा, सन्नी वर्मा, नितिन श्रोत्रीय, गुरजीत ढिल्लों, रमिता खड़का, संजय वर्मा, लखविंदर सिंह, बाबू सिंह, प्रेमा छेत्री, सागर मौर्य, विनोद सतीजा, अभिषेक शर्मा, शमशेर बहादुर बम, महक शर्मा, लोकनाथ सुवेदी, मोहम्मद आसिफ, लक्ष्मण ओझा, सचिन शर्मा सरदार, प्रकाश रुवाली उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›