Report by : CWN Desk
Published at :
जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार- कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए जुआ खेलने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 2330 रूपये की नकदी बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एसएम डायवर्जन ठेके के पास जगजीतपुर में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुआ खेलते चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से कुल रुपए 2330 रुपए व एक ताश की गड्डी बरामद हुई।आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। नितिन पुत्र मनीष कुमार निवासी पीठ बाजार जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार, दुष्यंत कुमार पुत्र आशाराम निवासी ग्राम मानक जूड़ी थाना अमरोहा यूपी हाल निवासी वसंत विहार फेस 2 जमालपुर कला थाना कनखल जनपद हरिद्वार, ओमप्रकाश पुत्र घनश्याम निवासी बैलमंडी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार, अनुज कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर चौकी प्रभारी जगजीतपुर, हेड कांस्टेबल होशियार सिंह, कांस्टेबल प्रलव चौहान व कांस्टेबल प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›