Connect with us

उत्तराखण्ड

चार जून को होगी खगोलीय घटना, सौर मंडल में छह ग्रह दुर्लभ संयोग के साथ वृत्ताकार आकृति बनाएंगे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ज्योतिष के लिहाज से यह संयोग राशियों पर प्रभाव डालने वाला हो सकता है
नैनीताल। भारतीय राजनीति के भविष्य के लिहाज से चार जून की तिथि बेहद महत्वपूर्ण है। इसी दिन हमारे सौर मंडल में छह ग्रह दुर्लभ संयोग के साथ वृत्ताकार आकृति बनाने जा रहे हैं। ज्योतिष के लिहाज से यह संयोग राशियों पर प्रभाव डालने वाला हो सकता है, लेकिन विज्ञानियों के लिए यह सामान्य खगोलीय घटना है।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय ने बताया कि जून का आगमन ग्रहों की दिशा को बदलने जा रहा है। इस खगोलीय घटना में भोर के समय आसमान में शनि (शैटर्न), नेपच्यून, मंगल (मार्स), यूरेनस, बुध (मरकरी) और बृहस्पति (जुपिटर) नीचे से ऊपर को वृत्ताकार लाइन में मौजूद रहेंगे।
ये सभी ग्रह जून शुरुआत से ही सूर्योदय से पहले नजर आएंगे। इनमें यूरेनस व नेपच्यून को देखने के लिए दूरबीन की मदद लेनी होंगी। अन्य गृहों को बिना दूरबीन के भी देखा जा सकेगा। मंगल और शनि को पहचानना सबसे आसान होगा। सूर्योदय से लगभग आधे घंटे पहले इन्हें देखने के लिए चार जून सर्वोत्तम तिथि होगी।
इस खगोलीय घटना में बुध और बृहस्पति एक साथ सबसे करीब दिखाई देंगे। इन दोनों ग्रहों के बीच की आभासी दूरी एक डिग्री से भी कम होगी। लाल रंग में मंगल को भी आसानी से पहचाना जा सकेगा। इसके ऊपर की तरफ नेप्च्यून और अंत मे सबसे ऊपर शनि ग्रह होगा। इनके अलावा सौर मंडल के गृहों में पृथ्वी के अलावा शुक्र (वीनस) इन दिनों सूर्य की चमक में छिपा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement