Report by : CWN Desk
Published at :
बीरोंखाल में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, छह घायल

हल्द्वानी। सितारगंज और खटीमा क्षेत्रों में मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक ट्रक चालक, एक मासूम बच्ची, एक वृद्धा और दो होटल कर्मी शामिल हैं। ये हादसे नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों के लिए बेहद दर्दनाक रहे।

मंगलवार रात हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर पॉलीशीट के पास एक बाइक पीपल के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक—रामनगर निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार और रतखाल, अल्मोड़ा निवासी 19 वर्षीय विवेक आर्या की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित एक रिजॉर्ट में शेफ था, जबकि विवेक भी उसी होटल में काम करता था।

दूसरा हादसा सितारगंज में सिडकुल फेज 2 के पास मंगलवार देर रात हुआ, जहां ट्रक और डंपर की टक्कर में चंपावत निवासी 26 वर्षीय डंपर चालक दीपक भट्ट की जान चली गई।

तीसरी दुखद घटना भी सितारगंज में बुधवार को हुई, जब नकुलिया रोड वमनपुरी की रहने वाली पांच वर्षीय इरम अपने घर के पास खेल रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चौथा हादसा खटीमा के पास अमाऊं में हुआ, जहां बुधवार दोपहर एक 65 वर्षीय वृद्धा कलावती देवी ट्रेन की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इन हादसों ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›