देहरादून। लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती परीक्षाओं से पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की शुरुआत होगी। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर आयोग को माध्यमिक शिक्षा विभाग में उप शिक्षा अधिकारी व वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी पदों की भर्ती परीक्षा में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करने के निर्देश दिए।
प्रदेश में पहली बार लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। कार्मिक विभाग ने संशोधित विज्ञप्ति लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ राज्य के उन खिलाड़ियों को मिलेगा। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर खेलों में पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पूर्व में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी अन्य राज्यों में अपनी सेवाएं देते थे। जिसके कारण पलायन की समस्या थी। लेकिन अब सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलने से खिलाड़ी अपने राज्य में ही सेवाएं देंगे।
लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती परीक्षाओं से पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
Report by : CWN Desk
Published at :