Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में एक शख्स ने 10 साल में कमा दिए 15 हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर, ईडी ने मारा छापा

ईडी ने 24 घंटे घर के सदस्यों से पूछताछ की और टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले
हल्द्वानी
। अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयां (ड्रग्स) बेचने व मनी लांड्रिंग के आरोपित बनमीत नरूला के घर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को रातभर तलाशी ली। शनिवार की सुबह पांच बजे यानी 24 घंटे बाद टीम वापस लौट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है। साथ ही बनमीत के एक परिवारिक सदस्य को गिरफ्तार भी किया गया है। हल्द्वानी के तिकोनिया गुलाटी चिकन वाली गली में रहने वाले बनमीत नरूला अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार हुआ था। मार्च 2023 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। इसी साल जनवरी में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया था। अमेरिका कोर्ट ने बनमीत को डार्क वेब में ड्रग्स बेचने के आरोप में पांच साल की सजा सुनाई है। वह जेल में बंद है। बनमीत से 150 मिलियन डालर जब्त करने का भी आरोप है। बता दें कि, बनमीत हल्द्वानी का रहने वाला है, इसलिए शुक्रवार की सुबह पांच बजे ईडी व देहरादून पुलिस हल्द्वानी पहुंची। ईडी व देहरादून पुलिस ने बनमीत के घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी थी। बनमीत के परिवारजनों से रातभर पूछताछ रही। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज की जांच की। बैंक में लेनदेन के मामले की जांच के लिए दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह पांच बजे ईडी की टीम हल्द्वानी से लौटी है। अपने साथ बनमीत के परिवार के तरविंदर सिंह को भी अपने साथ लेकर गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›