Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून से हिंडन गाजियाबाद के बाद देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा इसी महीने से शुरू होगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून से हिंडन-लुधियाना के लिए बुधवार से हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब फ्लाईबिग कंपनी देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए अपनी उड़ान शुरू करेगी।
देहरादून से हिंडन के लिए 19 सीटर एयरक्राफ्ट की उड़ान शुरू की गई है। महाप्रबंधक ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट से हिंडन लुधियाना के लिए सेवाएं प्रारंभ होने से इन क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर फ्लाईबिग के एयरपोर्ट मैनेजर मोहित नेगी, कंपनी के चीफ कैप्टन अमरदीप, डिप्टी चीफ सत्येंद्र शर्मा, संजय चमोली सहित कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
19 सीटर विमान देहरादून से सुबह 8:10 बजे पर उड़ान भरकर 9.05 बजे पर हिंडन ( गाजियाबाद) पहुंचेगा। उसके बाद लुधियाना (पंजाब) के लिए उड़ान भरकर वापस हिंडन पहुंचेगा। हिंडन से 12.55 बजे पर उड़ान भरकर दोपहर 1.50 बजे देहरादून हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। हर सप्ताह के बुधवार से रविवार तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी।
देहरादून – हिंडन – 3181 और हिंडन – लुधियाना – 2098 किराया है।
फ्लाईबिग कंपनी इसी माह देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए भी अपनी हवाई सेवा प्रारंभ करने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लंबे समय से इन क्षेत्रों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। देहरादून हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा लिए काफी समय से तैयारी की जा रही है। जोकि अब अंतिम दौर में है।
उम्मीद है कि 15 से 20 सितंबर के बीच सेवा शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में इन 18 जगहों से गुजरने में छात्राएं खुद को करती हैं असुरक्षित महसूस, मनचले करते हैं गंदे कमेंट

Select Language

Advertisement