Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी से रानीखेत जा रही कार के गरमपानी कंपास ब्रेक फेल, एक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के भवाली–गरमपानी अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात आठ बजे हल्द्वानी से रानीखेत को जा रही एक कार के ब्रेक फेल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग बाल-बाल बच गए।
हादसे की सूचना मिलते ही खैरना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में 37 वर्षोय दिल्ली निवासी लक्ष्मण सिंह को अचेत अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से गरमपानी समुदियाक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में सितारगंज निवासी वाहन चालक 47 वर्षीय त्रिलोक सिंह, उनकी 35 वर्षीय पत्नी उमा बिष्ट, 16 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ, 13 वर्षीय पुत्र त्रिलोक 30 वर्षीय निशा सिंह और 6 वर्षीय नियान सिंह हादसे में बच गए। जानकारी के अनुसार व्यापारी परिवार दिल्ली से रानीखेत घूमने के लिए जा रहा था, जब ये हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 'अर्बन नक्सल गैंग' पर साधा निशाना, बोले- उत्तराखंड में षड्यंत्रकारियों के मंसूबे सफल नहीं होंगे

Select Language

Advertisement