Report by : CWN Desk
Published at :
निधि यादव बनी पंचायती राज निदेशक, 10 अधिकारियों के तबादले

देहरादून। शासन ने मंगलवार देर रात शासन के 10 अधिकारियों के पदभार में बदलाव कर दिया। इनमें छह आइएएस, तीन पीसीएस और सचिवालय सेवा के एक अधिकारी शामिल हैं।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार से मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अपर सचिव रोहित मीणा से निदेशक एनएचएम का पदभार वापस लेकर अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया को सौंपा गया है।
अपर सचिव कमेंद्र सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का पदभार सौंपा गया है। अपर सचिव आनंद स्वरूप से निदेशक पंचायती राज का पदभार वापस लिया गया है।
अपर सचिव आलोक कुमार पांडेय को अपर सचिव पंचायती राज का पदभार दिया गया है। वहीं बाध्य प्रतीक्षा में चल रही निधि यादव को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। पीसीएस मोहम्मद नासिर को निदेशक प्रशासन पंतनगर विश्वविद्यालय का पदभार सौंपा गया है। अभी तक यह जिम्मेदारी पीसीएस रामदत्त पालीवाल के पास थी। सचिवालय सेवा से अपर सचिव ओंकार सिंह को समाज कल्याण का जिम्मा सौंपा गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›