Report by : CWN Desk
Published at :
गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में चट्टान टूटकर गिरी, 3 लोगों की मौत की खबर, कई दबे

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कई लोग दब गए। खबर मिलेते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार डबरानी के पास पहाड़ी में आग भी लगी है। जिस जगह से चट्टान टूटी है। 3 लोगों की मरने की खबर है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी। अभी तक एक मृतक और आठ घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को उपचार के लिए हर्षिल भेज दिया गया है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं।
हादसे के खबर मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटना स्थल पर पहुंचे।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुए हैं। मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य काम जारी है। पूरी तरह मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। हर्षिल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.विक्रम मंडल ने बताया कि डबराणी हादसे के कुल आठ घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में लाया है। कोई भी अभी बातचीत की स्थिति में नहीं है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›