Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सेक्स रैकेट चलाने वाली दो महिला आरोपियों समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दूसरे राज्यों से नौकरी का झांसा देकर युवतियों को लाकर देह व्यापार में धकेलते थे
हल्द्वानी।
दूसरे राज्यों से नौकरी का झांसा देकर युवतियों को उत्तराखंड लाना और हल्द्वानी में देह व्यापार में धकेलने के दो महिला आरोपियों समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
चारों आरोपी फिलहाल जेल में हैं। पुलिस ने गैंग चार्ट बनाकर डीएम की संस्तुति के लिए भेजा था, जिसकी अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि तीन सप्ताह पहले हीरानगर चौकी क्षेत्र में एक मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था।
मौके से पुलिस ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली स्थित 24 परगना निवासी एक महिला व उसकी साथी महिला, सकलेन शेख और फैजल खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक महिला आरोपी गैंग की सरगना है।
पश्चिम बंगाल से युवतियां लाने के बाद लड़कियां दोनों महिलाओं के साथ ही रखी जाती हैं। सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी की ओर से आरोपियों का गैंग चार्ट बनाकर डीएम और एसएसपी की संस्तुति के लिए भेजा गया था।
शनिवार को इसकी अनुमति मिलने के बाद देर रात चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, आरपीएफ एएसआई और तकनीशियन पर सीबीआई की कार्रवाई

Select Language

Advertisement