Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में आईटीआई गैंग के 22 अपराधियों पर लगाई गैंगस्टर

हल्द्वानी। आईटीआई गैंग के अपराधियों पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। डीएम के आदेश के बाद गैंग के 22 अपराधियों पर गैंगस्टर लगा दिया गया है।
काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि करीब दो साल पहले नैनीताल रोड पर गैंग की वजह से सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया था। यह व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर गैंग चलाते थे। इनके डर से पीड़ित पुलिस के पास शिकायत लेकर नहीं पहुंचता था। एक के बाद कई घटनाओं के बाद गैंग चार्ट बनाकर जिलाधिकारी और एसएसपी को भेजा गया। अधिकारियों के आदेश के बाद गैंग लीडर वार्ड 12 रामपुर रोड निवासी अंकित जायसवाल के साथ ही उसके 21 अन्य साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इनमें डहरिया निवासी पंकज चौहान, पीलीकोठी निवासी अभिषेक थापा, डालाकोटी कंपाउंड निवासी भुवन सिह बिष्ट, समता आश्रम गली निवासी सोनू कश्यप, आनंदपुर निवासी विनय दरम्वाल, सीएमटी कॉलोनी निवासी प्रियांशु सती, फूलचौड़ निवासी सूरज राणा, जीतपुर नेगी निवासी करण सिंह थापा, मानपुर उत्तर निवासी अशोक बोरा, विष्णुपुरी गली निवासी रितिक गुप्ता, गुंसाईपुर निवासी जितेश बिष्ट, वारसी कॉलोनी निवासी फैसल, शाकिब, मो. सारिक, राजपुर निवासी मो. लारिफ सिद्दीकी, जवाहरनगर निवासी शोएब, शहजाद, अरबाज, फईम अहमद, रानीबाग निवासी इरशाद, वार्ड 14 निवासी समीर पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इन सभी पर थाना काठगोदाम, मुखानी और हल्द्वानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हैं। अब इन पर गैंगस्टर का मुकदमा भी चलेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›